podqast

हिजाब का हिसाब किताब, अलबेले बायोडेटा और शिशु मंदिरों का सच: तीन ताल Ep 70

Teen Taal2h 22m

तीन ताल के 70वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

-बाबा के जन्मदिन की तैयारियाँ. वैलेंटाइंस डे के कुछ दिनों पर बतकही. टेडी हमेशा भालू क्यों. पांडा का आलसपन. पंडे गोल क्यों?

-हिजाब के मुक़ाबले में भगवे पटका निकालने की बीमारी पर बात. औरतों के परदे के रिलिजियस, पोलिटिकल और साइकोलॉजिकल पहलुओं पर बात.

-ताऊ ने क्यों चाहते हैं कि अदालत का फ़ैसला लड़कियों के पक्ष में आए और फिर वे लड़कियों से कहें कि जीतने के बावजूद तुम्हारी लड़ाई ग़लत थी.

-तीन मुस्लिम औरतें जिनकी खूबसूरती के बाबा मुरीद रहे. क्या धर्म को घर पर छोड़ बाहर निकला जा सकता है?

-इमोजी को क्यों ताऊ देते हैं सम्मान. बाबा, ताऊ और सरदार इमोजी के साथ कितने सहज. क्या इमोजी, स्टीकर और GIF का इस्तेमाल करना बचपना है?

-बिज़ार ख़बर में सीवी के बदले पीरियड ट्रैकर भेजने वाली महिला की तक़लीफ़. सीवी के फंडे और पचड़े पर बतरस.

-ताऊ और बाबा को 'अटैचमेंट' से किस बात की तक़लीफ़. ताऊ क्या मज़ेदार बात अपने सीवी में लिखते थे.

-और आख़िर में तीन तालियों की कुछ चिट्ठियाँ और प्रतिक्रियाओं के बहाने विद्या भारती विद्यालयों के अनुभव.

प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी

Episode page ↗
Also about culture and arts
Every episode about Culture & arts
More from Teen Taal