podqast

ख़ाक-ए-नशेमन को बोसे क्यों, तालिबानियों का खोया बचपन और हिंदी का हास्य: तीन ताल, Ep 48

Teen Taal2h 02m

तीन ताल के 48वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

-ताऊ का लोहगढ़ और चम्बल के पानी से कनेक्शन. 'मैंने खाक ए नशेमन को बोसे दिए' के मोह में 'सरदार' की खुद को खोने की ख्वाहिश. ताऊ ने किस तरह 'रिवेंज' की प्रवृत्ति को काबू किया?

-पत्रकारिता मुश्किल पेशा क्यों और बाबा की रिपोर्टिंग के उद्वेलित करने वाले किस्से.

-तालिबान से आ रही कौन सी तस्वीरों को ताऊ ने उम्मीदों भरा बताया. झूला झूलते तालिबानियों में बच्चा खोजते ताऊ.

-अफ़ीम का धंधा और धर्म की सत्ता के बीच का साम्य. इस्लाम में शराबबंदी कैसे आई? इस्लाम की सबसे पुरानी जंग 'बैटल ऑफ बदर' की कहानी.

-ताऊ ने क्यों कहा कि तालिबान के लिए बहुत मुश्किल होगा देश चलाना?

-पितृपक्ष से पहले हिन्दी पर बात. खड़ी हिन्दी क्यों हिन्दी नहीं? और भारत की हिन्दी का क्यों एक दिवस नहीं हो सकता. बॉलीवुड की भाषा क्या है?

-बिज़ार ख़बर में ख़ुद को मुकेश अम्बानी का दामाद बताने वाले दुबे जी को क्यों ताऊ ने कमाल कहा? दुबे जी का उपहास क्यों जायज़ नहीं. अभिनेताओं और नेताओं से 'शाद्यातुर' लोग.

-अच्छी बातें ईश्वर से और गन्दी बातें पादरी से करने वाला समाज और ताऊ ने किस बात पर लिया 'साईं ऑफ रिलीफ'.

-तीन ताल के पक्के वाले पंखे, 'तीन तालिये' नाम के whatsapp ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिया गया लिंक चटकाएं

https://chat.whatsapp.com/H1IH48xr8lg05OZTckVDv7

प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग ~ कपिल देव सिंह

Episode page ↗
Also about culture and arts
Every episode about Culture & arts
More from Teen Taal