podqast
Teen TaalAaj Tak RadioAll episodes

iPhone की तेरहवीं, इंजीनियर दिखते क्यों नहीं और उपमुख्यमंत्रियों की दिक़्क़तें : तीन ताल, Ep 49

1h 48m

तीन ताल के 49वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

-रेडियो के सामने खड़े होकर जॉर्ज पंचम को सुनने का दर्द और दुविधा. 2021 में कैसे छा गए हैं पंचम दा?

-ताऊ ने क्यों कहा आईफोन का 'तेरहवाँ' संस्करण एकदम ख़तम रहा? ताऊ कैसे आईफोन से ‘अनहैपिली मैरिड’ हैं?

-विश्वकर्मा पूजा और उसकी विशुद्ध भारतीयता पर बात. इंजीनियर को क्यों कोई क्रेडिट नहीं देता? क्यों इंजीनियर स्टैंड अप कमेडियन हो जाते हैं?

-उप, वाइस और डेप्युटी लोगों की समस्याओं पर बात. ‘उप’ वाले पदों का सांत्वना पुरस्कार. उपमुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष और उपप्रधानमंत्री होने की समस्याएँ. उपराष्ट्रपति क्यों इन तमाम ‘उपों’ से अलग हैं?

-गुलाब जामुन में रम इंजेक्ट कर खाने वालों को बाबा की सलाह. ताऊ ने क्यों इसे वैक्सीन कहा? कैसे गुलाब जामुन सुविधा की और तीन महीने की मिठाई है.

-हेमन्त सोरेन के एक बयान के बहाने इस पर चर्चा कि कितना अंतर और समानता है बिहार और झारखण्ड में? भोजपुरी और मगही भाषी लोगों पर 'हेमन्त भाई' का उद्वेलित होना कितना सही और ज़ायज़?

-बिज़ार ख़बर में ग़लत पते पर पहुँचे पैसे को चंपत कर जाने वाले भाई साहब. क्यों ताऊ और बाबा लॉटरी न लगने से ख़ुश हैं?

-पेड़े कहाँ के बेहतर? देवघर, मलवा, बनारस, रायबरेली या मथुरा के?

-न्योता वाले श्रोता को ताऊ ने क्यों कहा कि 'मैं छुपाता नहीं हूँ, बताता हूँ पर बताता हूँ ये नहीं बताता हूँ' . बाबा ने क्यों ताऊ को धोनी, सरदार को रोहित शर्मा और खुद को विराट कोहली बताया?

प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी

Episode page ↗
More from Teen Taal