podqast
Teen TaalAaj Tak RadioAll episodes

गांव का 'दू हजारा', टोनी डिकोस्टा प्रसंग और सैचरडे पुराण: तीन ताल, S2 E1

1h 25m

तीन ताल के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', कुलदीप ‘सरदार' और आसिफ़ ख़ान से सुनिए:

-'अल्पविराम' कितना अल्प रहा? 'तीन ताल' के बग़ैर कैसा बीता ताऊ का ढाई महीना.

-ताऊ ने किसे कहा दाल-भात? आसिफ़ खान का परिचय. जंगली किस्म के लोग.

-वाइल्डलाइफ जानने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ क्या है? सरदार ने क्यों कहा 'हर तरफ़ जंगलराज है'.

-'तीन ताल' के प्रोमो में इस्तेमाल हुए ऑलिव ऑयल, मटर और घुइयां का क्या हुआ?

-इस हफ़्ते की कुछ बेहद अतरंगी तस्वीरों पर गपशप. ट्रक पर सवार राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में पापुआ न्यू गिनी के PM.

-ट्रक का साहित्यिक सौंदर्य. पाकिस्तान के ट्रक. ट्रक चलता-फिरता घर क्यों है?

-ऊंट पर सवार होकर राहुल गांधी अगर शिमला जाएंगे तो! ट्रक का खलासी.

-अमेरिका और कनाडा के ट्रक क्यों नीरस?

-ट्रक की निडरता. ट्रक वाले क्यों देश की असल नब्ज़ जानते हैं?

-नोटबदली के ऐलान के समय ताऊ और आसिफ़ जी के पास 2,000 के कितने नोट थे?

-ताऊ ने क्यों गुलाबी नोट को घटिया कहा? गांव का 'दू हजारा'.

-प्रधानमंत्री मोदी का विदेशों में जलवा! मोदी को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने 'बॉस' क्यों कहा?

-पहली बिज़ार ख़बर में उस आदमी की बात जो मैच देखते हुए सेब काट रहा था, मोबाइल गिरा, उठाने गया तो चाकू पेट में घुस गया, उसकी मौत हो गई. ऐसे दुर्योग पर, मल्टीटास्किंग के फ़ायदे और नुकसान पर बातचीत.

-दूसरी बिज़ार ख़बर में भुलक्कड़ लोगों की बातें. पानी की बोतलें, चाभी, चश्मा, झाड़ू, टॉयलेट सीट के अलावा और क्या भूल जाते हैं अक़्सर कैब में लोग?

-याद्दाश्त उत्तर में है या दक्षिण में? नाम याद रखने की ट्रिक. ताऊ किनको अब भूलने लगे हैं?

-टोनी डिकोस्टा का असली नाम. आसिफ़ जी को मराठी क्यों पसन्द है.

-'बाजू में है' यानी कितना दूर? दिल्ली और मुंबई में असल अंतर.

-शनिवार, सैटरडे, शनीचरा से लेकर सैचरडे पर बतरस. शनिवार ही क्यों इकलौता छुट्टी का दिन है?

-ताऊ की शनिवार में अब दिलचस्पी क्यों नहीं रही? दर्द का रिश्ता क्या होता है?

-आसिफ़ जी को जब डॉक्टर ने दी 'लिक्विड ड्रिंक' पीने की सलाह. जुमा शुक्रवार को ही क्यों?

-दुनिया कितने दिनों में बनी? शुक्रवार को गिरफ्तारी का मेन मक़सद. बुध बन्दी का चक्कर.

-सोशल मीडिया से उपवास. दर्द भरे मेरे नाले.

-और आख़िर में प्रिय 'तीन तालियों' की चिट्ठियां.

प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेज़ी.

Episode page ↗
Also about cities and transport
Every episode about Cities & transport
More from Teen Taal