podqast

सबसे सुंदर आम, नागरिक की औकात और चाय बनाम कॉफी: तीन ताल, S2, E3

Teen Taal1h 52m

तीन ताल के दूसरे सीज़न के तीसरे एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', कुलदीप ‘सरदार' और आसिफ़ 'ख़ान' से सुनिए:

-माह-ए-आम में ताऊ को कौन से आम अब तक नसीब हुए?

-अल्फांसो क्यों आम नहीं? लंगड़ा आम देर से क्यों आता है? लंगड़े की दूसरी खेप!

-आम का नाम आम ही क्यों? सबसे सुंदर आम. आम चूस के खाना चाहिए या काट के?

-आम की चोपी के साथ किस तरह पेश आएं. आम को लेकर जब विवाद हो गया था!

-लंगड़े पर किस किसका क्लेम? इलाहाबाद पूर्वांचल का हिस्सा नहीं है?

-मलिहाबाद के आम. किशनभोग आम के साथ दिक्कत.
गुड़म्मा और रोटी.

-बालासोर रेल हादसे के बहाने लाशों की हैंडलिंग
पर बातचीत.

-नैतिक इस्तीफ़े के चोंचले. आलू पूरी जब आपकी जान बचा दे!

-अगुवानी घाट से ताऊ की यादें. नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट.

-नाव पर जब कार सवार होती थी. 100 रुपया का ठेका और 20 रुपये की सड़क.

-कालीन वाली सड़क के फ़ायदे. फ़ोल्डेबल सड़क का कॉन्सेप्ट.

-व्यक्ति के अधिकार होते हैं या समाज के? नागरिक की औकात.

-अ, ब, स की कुटाई का ज़माना. इस देश को क्या ले डूबेगा?

-पहली बिज़ार ख़बर में डॉक्टर बनने की चाहत रखने वाली एक छात्रा की पीड़ा जिसकी मेहनत पर पानी नहीं चाय फिर गया.

-दूसरी बिज़ार ख़बर में नारियल पानी को ताज़ा रखने के लिए नाली के पानी का इस्तेमाल करने वाले भाई का स्वैग!

-अपनों से सावधान! दिशा की दशा. Neatly Neet का एग्जाम!

-इन्विजिलेटर की दिक्कत. चाय बनाम कॉफ़ी.

-बेस्ट चाय कहाँ की? ताऊ की कड़क चाय.

-पानी की धारा! भसभसा सेब. विष्णु चाय दुकान.

-गन्ने के रस में सांप. सत्तू, किसान और गमछा.
भुट्टे का कोयला.

-हॉलिडे होमवर्क की उपयोगिता. गर्मियों की छुट्टी में होमवर्क क्यों नहीं करना चाहिए. छुट्टी का सही मतलब.

-और आख़िर में प्रिय 'तीन तालियों' की चिट्ठियां.

प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेज़ी.

Episode page ↗
More from Teen Taal