podqast
Teen TaalAaj Tak RadioAll episodes

पंचायत का ‘विनोद’, चिकन सैंडविच बनाम ढोकला और पावरकट का मज़ा : तीन ताल, Ep 84

1h 55m

तीन ताल के 84वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

-84 एपिसोड की यात्रा में क्या मुक्त हुआ. ताऊ और सरदार की नज़र से पंचायत वेब सीरीज पहले सीजन से बढ़िया या ख़राब? ताऊ ने क्यों पंचायत के आठवें एपिसोड को अवॉइड करने सलाह दी.

-हार्दिक पटेल के इस्तीफ़े के बहाने हाथ के बुरे दिनों पर बात. वो लीडरशिप कैसी है जिसका नाम नहीं लिया जाता.

-चिकन सैंडविच की मैसेजिंग. बाबा ने कहां के सैंडविच को रद्दी कहा. जातियों के मजबूत होने से क्या हिन्दू मजबूत हो रहा है?

-बात करते समय फ़ोन देखना क्या ठीक बात है? चिकन सैंडविच और ढोकले की लड़ाई में कौन मजबूत?

-बिजली कटौती के बहाने बिजली आने और जाने के आनन्द पर बतरस. क्यों बिजली आना एक घटना थी?

-ढिबरी जलाने के जतन और लैम्प-लालटेन का फ़र्क़. माचिस और चक्कू की अहमियत. पेट्रोमैक्स की यादें और टॉर्च के अलग-अलग प्रकार और प्रयोग.

-बिज़ार ख़बर में सबसे गर्म और ठंडे शहर चुरू से आई अनोखी शादी की जानकारी. ज्यादा नाचने के नुकसान और क्यों फूफा होना कलंक बना दिया गया है?

-और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाएं.

प्रड्यूसर - कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग - अमृत रेजी

Episode page ↗
More from Teen Taal