Teen TaalAaj Tak RadioAll episodes
TRP के ट्रैप, मरकही पुलिस और सेक्सी प्याज़ पर चर्चा: तीन ताल, Ep 01
इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं, तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, पाणिनि आनंद और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करेंगे, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर सोमवार, आज तक रेडियो पर. पहल एपिसोड में सुनिए टीआरपी के सिस्टम में प्रॉब्लम क्या है, पुलिस मारती क्यों है, प्याज़ खाने की चीज़ है लेकिन किसी को 'सेक्सी' क्यों लगता है और बिरयानी के साथ विचित्र प्रयोगों को क्यों अपराध कहा जाना चाहिए.
Episode page ↗