Teen TaalAaj Tak RadioAll episodes
कमंडल के भीतर मंडल, बुलडोज़र का संदेश और रंग का अर्थ विस्तार : तीन ताल, Ep 74
तीन ताल के 74वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:
-तीन ताल में इस बार बाबा के साथ बाबा जी कौन आ गए. उत्तरप्रदेश क्या है?
-उत्तरप्रदेश और पंजाब चुनाव नतीजों का हासिल. ताऊ ने क्यों कहा 'कमण्डल के अंदर मंडल घुस गया है.' नए ओबीसी, ईबीसी और 'महिला जात' की बात.
-बीजेपी और अखिलेश के एमवाई का अंतर. मायावती की सियासत को ख़त्म समझा जाए?
-राजनीति में रंग बदलने वाले मेंढकों, नेवलों का क्या हुआ. राजनीति में long term प्लानिंग होनी चाहिये या short term.
-होली के बहाने रंगों पर बात. रंग शब्द का अर्थ विस्तार. रंगविहीन दुनिया की उदासी और रंगों की बाइनरी. शहर और गांव की होली का फ़र्क़. ताऊ, बाबा और सरदार के पसंदीदा कलर कॉम्बिनेशन.
-और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाएं.
-तीन ताल के पक्के वाले फैन ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिया यहाँ क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/H1IH48xr8lg05OZTckVDv7
-बीते बरस की होली पर तीन ताल का एपिसोड यहाँ सुनें.
प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी