Teen TaalAaj Tak RadioAll episodes
गोरखधंधा शब्द का मतलब, सबसे अनूठे प्रोटेस्ट और अफ़ग़ान आइडेंटिटी की ताक़त : तीन ताल, Ep 45
तीन ताल के 45वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए :
- ताऊ की खरखराती हुई आवाज़ और उनके व्यक्तित्व पर जी डी पांडेय की बारीक़ नज़र और हिन्दी सीखने की उनकी ललक के क़ायल कुलदीप सरदार.
- हरियाणा में गोरखधंधा शब्द बैन हुआ. इस बहाने इस शब्द के जन्म, अर्थ और इस्तेमाल पर बात.
- शहरों के नाम बदलने पर क्या लोग नये नाम के आदी हो जाते हैं? काण्ड शब्द से परहेज़ क्यों है? सुंदर काण्ड सही है तो 'काकोरी काण्ड' में क्या दिक़्क़त है
- बिज़ार ख़बरों में 'ट्विटर बर्ड' को फ़्राई करने वाले कांग्रेसियों को ताऊ की मुफ़्त सलाह. देश-दुनिया के अनूठे प्रदर्शनों पर बात.
- कई ट्राइब्स में विभक्त होने के बाद क्यों अफ़ग़ान आइडेंटिटी मजबूत है? ताऊ ने क्यों कहा कि फिलहाल तालिबान को डिगा पाना बहुत मुश्किल?
- बाबा ने क्यों कहा कि तालिबान चीन के लिए बुआ का दामाद है. खजाने पर बैठे अफगानिस्तान के सहारे तालिबान, चीन और पाकिस्तान का भारत के ख़िलाफ़ कॉकटेल.
- ख़ुफ़िया सूचनाओं के सम्बन्ध में भारत कहाँ चूक गया और क्यों अब बहुत कठिन है डगर पनघट की.
- बिज़ार ख़बर में साँप ने आदमी को काटा, आदमी ने पलटकर सांप को काटा, सांप की मौत. ताऊ और बाबा के सांप के साथ प्रयोग.
- और न्योता वाले श्रोता में भारत के 'पश्तून' बुंदेलखंड से आई एक लिसनर की ऑडियो चिट्ठी और उनकी तीन ताल के ठलुओं से शिक़ायत.
प्रड्यूसर: शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग: कपिल देव सिंह