podqast
Teen TaalAaj Tak RadioAll episodes

एस्थेटिक्स का इमोशन, जीन की पैंट और बॉलीवुड का कुमार सरनेम: तीन ताल S2 E99

2h 13m

तीन ताल सीजन 2 के 99वें एपिसोड में कमलेश ताऊ, कुलदीप सरदार और आसिफ़ खां चा के साथ सुनिए:

तीन ताल का नर्वस नाइंटीज मोमेंट और 'पुणे सौ' का डबल डोज़

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार क्यों याद किए जाएंगे

मनोज कुमार की पसंदीदा फ़िल्में कौन सी हैं, उनकी भारत कुमार वाली छवि और कुछ आलोचना

दिलीप कुमार से मनोज कुमार और अक्षय कुमार तक...बॉलीवुड अभिनेताओं का कुमार सरनेम

'पगलू' ट्रम्पवा ने ताऊ समेत पूरी दुनिया का नुकसान कैसे करवा दिया

ट्रम्प को रेसिप्रोकल का मतलब नहीं पता, टैरिफ अच्छी चीज़ नहीं है और क्या ट्रंप-मस्क का झगड़ा होने वाला है

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी क्या पुश करते हैं

बांग्ला में संयुक्त वर्ण वाले शब्दों का उच्चारण और TMC सांसदों के WhatsApp Chats लीक

कल्याण बनर्जी का बचपना और महिला कलीग का अपमान

बिहार के पॉलिटिकल व्हाट्सएप्प ग्रुप और नीतीश कुमार का 'सीन'

12 हजार साल पहले विलुप्त भेड़िए Dire wolf पर विज्ञान का चमत्कार और इस पर ताऊ-खां चा की टेक

जेनेटिक एडिटिंग के उपयोग और ये कितने काम की चीज़

लद्दाख वाली लत्तर, सजाने वाली क़िताबें और किताबों का वर्चुअल बैकग्राउंड

रंग-बिरंगे कागज़ की सजावट, पुस्तक कला और लेई बनाने की विधि

टैम्पू, कार और साइकिल आदि को सजाने के तरीक़े

कार पर फ़ोन के स्टिकर क्यों चिपकाते हैं ताऊ और खान चा

2025 का डिफ़ॉल्ट एस्थेटिक्स और घर-मकान-दुकानों को सजाने का आर्ट

दफ़्तर के डेस्क पर लगा मेला और मंदिर वाला फील देता ख़ान चा का डेस्क

फैमिली फोटो का डिफेंस मेकैनिज्म के तौर पर इस्तेमाल और टेबल मैट का कल्चर

टीवी-फ्रीज़ पर कवर क्यों नहीं चढ़ाने चाहिए

चूने का इस्तेमाल, गांव की दीवारों की चित्रकला और कोहबर की कलाकारी

झूमर और फॉल्स सीलिंग की शोशाबाज़ी

गुप्ती का वार, सोफ़ा का रूलबुक और पेन की सर्विसिंग

अंत वेला के इंटीरियर डिज़ाइनर और नवविवाहितों के बेडरूम

बिज़ारोत्तेजक ख़बर में पंखे ठीक करने वाला इलेक्ट्रिक पिया

और अंत में प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां

प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड: रोहन भारती/अमन पाल

Episode page ↗
Also about celebrities
Every episode about Celebrities
More from Teen Taal