podqast
Teen TaalAaj Tak RadioAll episodes

स्माइल के पीछे छिपे कांड, शराब से जुड़ी नागरिकता और एड़ा बनकर पेड़ा खाने के फ़ायदे : तीन ताल, Ep 77

2h 05m

तीन ताल के 77वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

-77 का अंक-विन्यास. तीन ताल सुनने पहुंचे कांति, आभा, रौनक और स्माइल.

-किस की स्माइल पसन्द थी ताऊ और बाबा को? सबसे भयानक मुस्कान किसकी. किसने छीन ली राम की मुस्कान और मृत्यु के बाद की मुस्कान.

-विल स्मिथ ने थप्पड़ मारा या तमाचा. क्या कॉमेडी है क्या नहीं. कॉमेडी की सीमा भी है क्या कोई? ताऊ ने क्यों क्रिस रॉक को 'मर्द' कहा?

-किस चीज़ का मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए? अच्छा श्रोता होना क्यों शिव होना है. कॉमेडियन को हंसना चाहिए या नहीं?

-साड्डा जीवन उच्च बिज़ार में नीतीश कुमार के शराब पर दिये बयान की चर्चा. क्या शराब पीना महापाप है? भारतीय न होने की खुशी.

-अप्रैल फूल पर ताऊ ने क्यों कहा अप्रैल चलता है? ताऊ और बाबा को क्यों नहीं कोई बनाता अब मूर्ख. ताऊ ने जब अपने मरने की सूचना ख़ुद दी.

-मूर्खता अर्जित की जा सकती है या नहीं. मनुष्य क्या जन्म से मूर्ख होता है? लोकतांत्रिक मूर्खता. मूर्खों की दुनिया और दुनिया के मूर्ख. कॉस्ट्यूम ने किस तरह लोगों को बनाया मूर्ख? समझदारों से क्यों सतर्क रहने की ज़रूरत.

-और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाएं.

प्रड्यूसर - कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग - अमृत रेज़ी

Episode page ↗
Also about drugs and addiction
Every episode about Drugs & addiction
More from Teen Taal